Site icon Dainik Savera Times

Coimbatore में 20 EV चार्जिंग स्टेशन स्थापित करेगी Tata Power

चेन्नई: बिजली कंपनी टाटा पावर ने कोयम्बटूर में 20 सार्वजनिक इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए कोयंबटूर नगर निगम के साथ भागीदारी की है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। तमिलनाडु में इन ईवी चार्जिंग स्टेशन की स्थापना के बाद यहां टाटा पावर द्वारा स्थापित ईवी चार्जिंग स्टेशन की कुल संख्या बढक़र 116 हो जायेगी। यह चार्जिंग स्टेशन, कोयम्बटूर और आसपास के शहरों में इलेक्ट्रिक वाहन मालिकों को चौबीस घंटे और सातों दिन चार्जिंग सेवा के साथ-साथ रखरखाव सुविधा उपलब्ध कराएंगे। टाटा पावर में व्यवसाय विकास (ईवी चार्जिंग) के प्रमुख वीरेंद्र गोयल ने कहा, ‘‘कोयम्बटूर नगर निगम समेत अन्य निकायों के साथ साझेदारी करके हम भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाना आसान बनाना चाहते हैं। हमारा प्रयास है कि ईवी चार्जिंग स्टेशन उपयोगकर्ताओं की आसान पहुंच में हों।’’

ये भी पढ़ें : SRH Vs KKR, IPL 2026: हैदराबाद ने टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, देखें प्लेइंग 11

Exit mobile version