Site icon Dainik Savera Times

TATA स्टेल ने टीपीवीएसएल की 26 प्रतिशत हिस्सेदारी लेने का सौदा किया

मुंबई: टाटा स्टील लिमिटेड (टीएसएल) ने गुरुवार को घोषणा की कि उसने कार्बन उत्सर्जन में कमी की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण निर्णय के तहत टाटा समूह की टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी (टीपीआरईएल) कंपनी की शत प्रतिशत अनुषंगी टीपी वर्धमान सूर्या लिमिटेड (टीपीवीएसएल) में 26 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने के लिए दोनों कंपनियों के साथ एक पक्के समझौते की बात तय कर ली है। टीपीवीएसएल इस समय टीपीआरईएल की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी है। टीएसएल ने कहा है कि वह टीपीवीएसएल के साथ 379 मेगावाट क्षमता के कैप्टिव नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत के लिए बिजली की निश्चित-दर का एक दीर्घकालिक समझौता भी करेगी। इससे मिलने वाली नवीकरणीय ऊर्जा जमशेदपुर में टाटा स्टील में कोयला आधारित बिजली उत्पादन पर निर्भरता घटेगी और टाटा स्टील के कलिंगनगर संयंत्र और लुधियाना में इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस परियोजना को स्वच्छ बिजली मिलेगी।

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के जबलपुर में बड़ा हादसा, क्रूज डूबने से 9 लोगों की हुई मौत

 

Exit mobile version