Site icon Dainik Savera Times

टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन Noel Tata ने महाराष्ट्र के CM Devendra Fadnavis से की मुलाकात

मुंबई: टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा ने शनिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की और राज्य की आíथक वृद्धि में तेजी लाने के लिए टाटा ट्रस्ट और सरकार के बीच सहयोग पर चर्चा की। फडणवीस ने दक्षिण मुंबई में मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर हुई इस बैठक के बारे में सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया।

उन्होंने लिखा, हमने विभिन्न परियोजनाओं पर चर्चा की, जहां टाटा ट्रस्ट और मंत्री समूह हमारे राज्य की वृद्धि में तेजी लाने के लिए सहयोग कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने टाटा ट्रस्ट और राज्य सरकार के बीच मजबूत और स्थायी साझेदारी को बढ़ावा देने के बारे में विश्वास जताने के लिए टाटा को धन्यवाद दिया।

नोएल टाटा ने पिछले साल रतन टाटा की जगह टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन का पद संभाला था। रतन टाटा का नौ अक्टूबर, 2024 को निधन हो गया था। टाटा ट्रस्ट के पास नमक से लेकर सॉफ्टवेयर बनाने वाले टाटा समूह की होल्डिंग्स कंपनी टाटा संस में 66 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

ये भी देखें : मौसम: भीषण गर्मी के बीच IMD ने दी राहत भरी खबर, 13 राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट 

Exit mobile version