Tatkal Ticket Booking Tips: दीपावली और छठ पूजा का समय नजदीक है और शहरों में रहने वाले लोग अपने गांव-घर जाने की तैयारियों में जुट गए हैं। ऐसे में इस दौरान भारतीय रेल यात्रियों की भारी भीड़ के लिए जाना जाता है। ऐसे त्यौहारों में ट्रेन में कन्फर्म टिकट पाना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। हालांकि भारतीय रेल इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए हजारों स्पेशल ट्रेनें चलाती है, लेकिन इसके बावजूद कई यात्रियों को बिना कन्फर्म सीट सफर करना पड़ता है। ऐसे में जो लोग पहले बुकिंग नहीं कर पाते या आखिरी समय में घर जाने का प्लान बनाते हैं, वे तत्काल टिकट (Tatkal Ticket) पर निर्भर होते हैं।
हालांकि, तत्काल टिकट बुक करना आसान नहीं होता। ट्रेनों में यात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी होने के कारण तत्काल कोटे में कन्फर्म सीट मिलना मुश्किल हो गया है। लेकिन अगर आप सही रणनीति और तैयारी के साथ बुकिंग करें तो कन्फर्म सीट मिलने की संभावना बढ़ सकती है। आइए खबर में विस्तार से जानते है…
ये भी पढ़े : Weather: पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी से पंजाब में बढ़ी ठंड, जानें मौसम का हाल
तत्काल टिकट बुक करने के जरूरी टिप्स
1. आधार वेरिफिकेशन: तत्काल टिकट बुकिंग के लिए IRCTC अकाउंट को आधार से वेरिफाई करना अनिवार्य है। इससे बुकिंग प्रोसेस तेज होती है और किसी भी विवाद की संभावना कम होती है।
2. मास्टर लिस्ट तैयार रखें: अपने अकाउंट में पहले से यात्री की डिटेल्स की मास्टर लिस्ट तैयार कर लें। यह बुकिंग के समय समय बचाता है और गलती की संभावना कम करता है।
3. तेज़ पेमेंट विकल्प का इस्तेमाल करें: IRCTC eWallet का उपयोग सबसे तेज़ और सुरक्षित तरीका है। इसके लिए पहले से ही पैसे डालकर रखें। इससे भुगतान तुरंत हो जाता है और इंटरनेट कनेक्शन की किसी दिक्कत का असर नहीं पड़ता।
4. बुकिंग से पहले लॉग-इन: एसी क्लास के लिए तत्काल बुकिंग यात्रा की तारीख से एक दिन पहले सुबह 10 बजे शुरू होती है, जबकि नॉन-एसी क्लास के लिए यह 11 बजे खुलती है। इसलिए 4-5 मिनट पहले ही IRCTC अकाउंट में लॉग-इन कर लेना चाहिए।
समय का महत्व
तत्काल बुकिंग में हर सेकंड मायने रखता है। देर होने पर टिकट तुरंत कट सकता है। इसलिए पूर्व तैयारी, सही समय पर लॉग-इन और तेज़ भुगतान करना बहुत जरूरी है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...