Site icon Dainik Savera Times

अगस्त में चाय का उत्पादन करीब 4% घटकर 17.79 करोड़ किलोग्राम पर पहुंचा 

कोलकाता: देश में चाय का उत्पादन इस साल अगस्त में करीब चार प्रतिशत घटकर 17.79 करोड़ किलोग्राम पर आ गया है। अगस्त, 2022 में चाय का उत्पादन 18.54 करोड़ किलोग्राम से अधिक रहा था। चाय बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, उत्तर भारत, मुख्य रूप से असम और प. बंगाल में चाय का उत्पादन घटकर 15.80 करोड़ किलोग्राम रह गया, जो अगस्त, 2022 में 17.09 करोड़ किलोग्राम से कुछ अधिक रहा था।

बड़ी ख़बरें पढ़ें: गांधी जयंती पर RamBilas Sharma ने सब्जी मंडी से चलाया स्वच्छता अभियान

असम में चाय का उत्पादन 10.98 करोड़ किलोग्राम से घटकर 9.97 करोड़ किलोग्राम पर आ गया। इसी तरह प. बंगाल में उत्पादन 5.61 करोड़ किलोग्राम से घटकर 5.36 करोड़ किलोग्राम पर आ गया। चाय उद्योग के सूत्रों ने कहा कि प्रतिकूल मौसम और कीट हमले की वजह से उत्तर भारत में चाय का उत्पादन घटा है। हालांकि, समीक्षाधीन अवधि में दक्षिण भारत में चाय का उत्पादन बढक़र 1.99 करोड़ किलोग्राम पर पहुंच गया। अगस्त, 2022 में यह आंकड़ा 1.45 करोड़ किलोग्राम का था।

बड़ी ख़बरें पढ़ें: गांधी जयंती पर RamBilas Sharma ने सब्जी मंडी से चलाया स्वच्छता अभियान

 

Exit mobile version