Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

गांधी जयंती पर RamBilas Sharma ने सब्जी मंडी से चलाया स्वच्छता अभियान

October 2, 2023

गांधी जयंती पर RamBilas Sharma ने सब्जी मंडी से चलाया स्वच्छता अभियान

 

महेंद्रगढ़: पूर्व कैबिनेट मंत्री रामबिलास शर्मा ने नगरपालिका में पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माला पहनाकर और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद गांधी जयंती के उपलक्ष में स्वच्छता अभियान की शुरुआत महेंद्रगढ़ की सब्जी मंडी से की गई।

बड़ी ख़बरें पढ़ें: जानिए आज 2 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं और इतिहास के बारे में

जिसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री रामबिलास शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की,पूर्व मंत्री के नेतृत्व में नगरपालिका अध्यक्ष रमेश सैनी और भाजपा के पदाधिकारी सहित अनेक गणमान्य लोगो ने सब्जी मंडी में झाड़ू लगाकर इस अभियान की शुरुवात की। इसके बाद वे खंड विकास एवम पंचायत कार्यालय में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में पहुंचे।

बड़ी ख़बरें पढ़ें: जानिए आज 2 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं और इतिहास के बारे में

जहां देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों को समर्पित अभियान के तहत वीर शहीदो के गांव की मिट्टी को कलश में इक्ट्ठा किया गया। वहा आर.पी.एस स्कूल के छोटे छोटे विद्यार्थियों ने एक नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगो को जागरूक किया। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री रामबिलास शर्मा ने सभी को इस अभियान के तहत अपने आस पास साफ सफाई रखने के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें