Site icon Dainik Savera Times

Technology: व्यावसायिक कार्यप्रवाह को आसान बनाने के लिए, ब्रदर इंडिया ने लाँच किये 17 नए प्रिंटर

नयी दिल्ली: प्रिंटर निर्माता ब्रदर ने एसओएचओ, एसएमबी और कॉर्पोरेट सेगमेंट की उत्पादकता में सुधार के लिए डिज़ाइन की गई अपनी नई लेजर प्रिंटर रेंज के लॉन्च की आज घोषणा की।

ब्रदर इंटरनेशनल इंडिया के प्रबंध निदेशक आलोक निगम ने नये प्रिंटर के लाँच के मौके पर कहा “इन नए सिंगल फंक्शन और मल्टीफंक्शन प्रिंटर के साथ, ब्रदर इंटरनेशनल लागत प्रभावी प्रिंटिंग समाधान पेश कर रहा है जो बिना किसी समझौते के व्यावसायिक उत्पादकता को बढ़ाता है। हमें भारतीय ग्राहकों के लिए 17 प्रिंटर की एक विस्तृत श्रृंखला पेश करते हुए खुशी हो रही है जो कि सस्ती कीमत पर बेहतरीन प्रिंटिंग तकनीक की हमेशा बदलती जरूरत को पूरा करते हैं। मोनोक्रोम और कलर एलईडी सीरीज सुरक्षा फ़ंक्शन, वायरलेस कनेक्टिविटी और मोबाइल प्रिंटिंग जैसी सुविधाएँ देकर वर्कफ़्लो को भी बेहतर बनाती है। हमने सुनिश्चित किया है कि ग्राहक हमारे प्रिंटर का अधिकतम उपयोग करें।”

ये भी पढ़ें: क्या है राज्यसभा का सियासी गणित, किस पार्टी के पास कितनी सीटें? जानें सबसे अधिक नंबर किसके पास

Exit mobile version