Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब की मंडियों में गेहूं की आवक एक करोड़ टन के पार

April 28, 2023

पंजाब की मंडियों में गेहूं की आवक एक करोड़ टन के पार

चंडीगढ़: पंजाब में मंडियों में गेहूं की आवक बृहस्पतिवार को एक करोड़ टन के पार हो गई। राज्य सरकार ने एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी। कुल आवक में से लगभग 3.5 लाख टन व्यापारियों ने जबकि शेष गेहूं सरकारी एजेंसियों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदा। बयान के अनुसार राज्य में गेहूं खरीद एक अप्रैल को शुरू हो गई थी लेकिन बेमौसम बरसात के कारण राज्य में कई स्थानों पर इसमें कुछ दिन पहले ही तेजी आई है।

पंजाब के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री लाल चंद कटारुचक ने कहा कि गेहूं खरीद अंतिम चरण में पहुंच गई है। गेहूं की कुल आवक पहले से ही एक करोड़ टन के पार हो गई है और इसमें पिछले वर्ष की कुल खरीद- 96 लाख टन को पीछे छोड़ दिया है। पिछले वर्ष की आवक से तुलना करते हुए मंत्री ने कहा कि ह्लपंजाब के लिए यह गर्व का विषय है कि पूरे देश में आपूर्ति के मामले में पंजाब एक बार फिर सबसे आगे हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर कुल खरीद के लगभग 50 प्रतिशत गेहूं की उपज पंजाब में हुई है।

ये भी पढ़ें : देश में ईवी कॉरिडोर का विस्तार : हरित और डिजिटल परिवहन की नई इबारत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें