नई दिल्ली: केंद्रीय पैट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को कहा कि करीब 6.7 करोड़ नागरिक प्रतिदिन फ्यूल स्टेशन पर ईंधन खरीद रहे हैं, जो कि देश की तेजी से बढ़ती आर्थिक क्षमता को दिखाता है। भारत की मजबूत ग्रोथ को लेकर पुरी ने कहा कि देश 4.3 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के साथ दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में विकास दर 7.8 प्रतिशत थी। पुरी ने एक्स पर लिखा कि भारत वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 5.5 मिलियन बैरल तेल की खपत करता है, जो इसकी बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं के पैमाने को दर्शाता है।
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि भारत का गैस पाइपलाइन नैटवर्क फिलहाल जो 24,500 किलोमीटर लंबा है और व्यापक ऊर्जा पहुंच सुनिश्चित करने के लिए, इसका विस्तार 2030 तक 33,000 किलोमीटर तक किया जा रहा है। उज्जवला योजना के तहत 10.60 करोड़ से ज्यादा घरों को एलपीजी कनैक्शन दिए गए हैं, जबकि 1.55 करोड़ घरों को पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) से जोड़ा गया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में अब लगभग 8,300 सीएनजी स्टेशन हैं जो रोजाना लाखों वाहनों की जरूरतें पूरी करते हैं। स्वच्छ और टिकाऊ ऊर्जा की ओर भारत के प्रयासों पर जोर देते पुरी ने कहा कि 114 सीबीजी प्लांट चालू हैं, और ग्रीन हाइड्रोजन और सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल (एसएएफ) परियोजनाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें : ‘इस राज्य में तीसरे बच्चे पर मिलेंगे 25,000 रुपए’, सीएम ने किया ऐलान

