Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

सरकार ने लैपटाॅप, पीसी आयात पर घोषित पाबंदियों में बड़ी ढील दी

October 19, 2023

सरकार ने लैपटाॅप, पीसी आयात पर घोषित पाबंदियों में बड़ी ढील दी

नयी दिल्ली: सरकार ने लैपटाॅप और पर्सनल कंप्यूटर (पीसी) जैसे व्यापक इस्तेमाल वाले विभिन्न वर्गीकृत सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) हार्डवेयर उत्पादों को अगस्त में प्रतिबंधित सूची में डालने के बाद अब व्यक्तिगत उपयोग तथा रक्षा एवं सुरक्षा के उपयोग के लिए इनके आयात पर पाबंदियों में बड़ी छूट की घोषणा की है। यह निर्णय गत तीन अगस्त में घोषित प्रबंतिबंधों की ताईवान, अमेरिका, सिंगापुर और अन्य देशों की ओर से आलोचनाओं के बाद की गयी है। भारत में पिछले वित्त वर्ष के दौरान ऐसे उपकरणों का आयात करीब 512 करोड़ डालर के बराबर था जिसमें से 60 प्रतिशत आयात चीन से हुआ था।

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के जबलपुर में बड़ा हादसा, क्रूज डूबने से 9 लोगों की हुई मौत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें