Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रधानमंत्री ने सेमीकंडक्टर कंपनी एनएक्सपी के सीईओ से की मुलाकात, बदलते परिदृश्य पर हुई चर्चा

March 30, 2023

प्रधानमंत्री ने सेमीकंडक्टर कंपनी एनएक्सपी के सीईओ से की मुलाकात, बदलते परिदृश्य पर हुई चर्चा

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने सेमीकंडक्टर कंपनी एनएक्सपी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी कुर्ट सीवर्स से मुलाकात कर सेमीकंडक्टर तथा नवोन्मेष की दुनिया में बदलते परिदृश्य पर चर्चा की।यह मुलाकात इस हफ्ते की शुरुआत में हुई थी। एनएक्सपी ने मंगलवार को ट्वीट करके बताया था कि उसके सीईओ सीवर्स ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की और भारत में सेमीकंडक्टर क्षेत्र को मजबूत करने, स्टेम (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग एवं गणित) कार्यबल तथा स्टार्टअप पारिस्थितिकी को विकसित करने के बारे में उनसे चर्चा की।

कंपनी ने इसमें कहा था, ‘‘प्रौद्योगिकी समाधानों के जरिए हम नवोन्मेष और सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’प्रधानमंत्री मोदी ने एनएक्सपी के ट्वीट को टैग करते हुए लिखा, ‘‘एनएक्सपी के सीईओ कुर्ट सीवर्स से मुलाकात करके प्रसन्नता हुई। उनसे सेमीकंडक्टर और नवोन्मेष की दुनिया में बदलते परिदृश्य के बारे में बात की।’’उन्होंने कहा कि भारत इन क्षेत्रों में महत्वपूर्ण बल के रूप में उ•ार रहा है जिसे हमारे यहां के प्रतिभाशाली युवाओं से शक्ति मिल रही है।

ये भी पढ़ें : अभय चौटाला का बड़ा हमला : भाजपा में कुलदीप बिश्नोई ‘बोझ’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें