Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया शुरुआती कारोबार में 6 पैसे की बढ़त के साथ 83.26 प्रति डॉलर पर पहुंचा 

September 20, 2023

रुपया शुरुआती कारोबार में 6 पैसे की बढ़त के साथ 83.26 प्रति डॉलर पर पहुंचा 
मुंबई: अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को रुपया शुरुआती कारोबार में छह पैसे की बढ़त के साथ 83.26 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और जोखिम वाली परिसंपत्तियों में निवेश बढ़ने से रुपये की धारणा मजबूत हुई। हालांकि, स्थानीय शेयर बाजार में बिकवाली और अन्य मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने से रुपये का लाभ सीमित रहा।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.22 प्रति डॉलर पर खुला और फिर फिसलकर 83.26 प्रति डॉलर के निचले स्तर पर आ गया। यह पिछले बंद भाव से छह पैसे की बढ़त है। सोमवार को रुपया 83.32 प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 104.83 पर स्थिर था। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा एक प्रतिशत टूटकर 93.40 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें