Site icon Dainik Savera Times

खान सचिव ने एचसीएल से तांबा अयस्क के उत्पादन में वृद्धि पर ध्यान केंद्रित करने का किया आग्रह

नयी दिल्ली: खान सचिव वी. एल. कांथा राव ने सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) से तांबा अयस्क और ‘मेटल-इन-कंसंट्रेट’ के उत्पादन में वृद्धि पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया है।राव ने कंपनी की गतिविधियों की समीक्षा करने के लिए बुधवार को कोलकाता में एचसीएल के कॉर्पोरेट कार्यालय का दौरा किया। सचिव को एक विस्तृत प्रस्तुति में कंपनी की जारी परियोजनाओं के साथ-साथ उसकी समग्र गतिविधियों से अवगत कराया गया।

खान मंत्रलय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, बैठक में सचिव ने सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ गहन बातचीत की।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार प्रशासनिक तथा नीतिगत मामलों में हर संभव समर्थन, सहयोग और मदद करेगी।एचसीएल खान मंत्रलय के तहत एक मिनीर} कंपनी है। इसका गठन 1967 में किया गया था।

ये भी पढ़ें: 15 से 20 मई तक यूरोप दौरे पर रहेंगे PM मोदी, आर्थिक और रणनीतिक रिश्तों को मजूबत करना उद्देश्य

Exit mobile version