Site icon Dainik Savera Times

ब्याज दर में जल्द कमी नहीं होने के संकेत से शेयर बाजार लुढ़का

मुंबई: अमेरिकी फेड रिजर्व के ब्याज दर में शीघ्र कोई कमी नहीं किये जाने के संकेत से विश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर ऊर्जा, ऑटो, धातु और तेल एवं गैस समेत पंद्रह समूहों में हुई बिकवाली के दबाव में आज शेयर बाजार लुढ़क गया। बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 316.31 अंक का गाेता लगाकर 65512.10 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 109.55 अंक की गिरावट लेकर 19528.75 अंक रह गया। हालांकि बीएसई की दिग्गज कंपनियों के विपरीत मझौली और छोटी कंपनियों में तेजी रही।

ये भी पढ़ें: पिंपल्स और दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाए एलोवेरा-शहद का ये घरेलू नुस्खा, जानें कैसे करें इस्तेमाल

Exit mobile version