Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में आई गिरावट, जानें Sensex और Nifty के हाल 

February 11, 2025

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में आई गिरावट, जानें Sensex और Nifty के हाल 

Stock Market : विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और अमेरिका के व्यापार युद्ध की आशंकाओं को हवा देने के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई।

घरेलू बाजारों में लगातार पांचवें सत्र में गिरावट जारी रही। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 201.06 अंक की गिरावट के साथ 77,110.74 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 79.55 अंक फिसलकर 23,302.05 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से पावर ग्रिड, जोमैटो, टाटा मोटर्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, सन फार्मा, कोटक महिंद्रा बैंक और टाटा स्टील के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। इंफोसिस, एचसीएल टेक, मारुति और आईटीसी के शेयर लाभ में रहे।

Stock Market Decline

एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट में रहे, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहा। अमेरिकी बाजार सोमवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.26 प्रतिशत चढक़र 76.07 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,463.72 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें