Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

मौद्रिक समीक्षा बैठक के नतीजों से पहले शेयर बाजार गिरावट के रुख के साथ खुला

April 6, 2023

मौद्रिक समीक्षा बैठक के नतीजों से पहले शेयर बाजार गिरावट के रुख के साथ खुला

मुंबई: भारतीय रिजर्व बैंक की चालू वित्त वर्ष की पहली मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक के नतीजों से पहले बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार नुकसान के साथ खुले। वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख से भी बाजार में गिरावट रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 165.16 अंक टूटकर 59,524.15 अंक पर आ गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 45.5 अंक के नुकसान से 17,511.55 अंक पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स की कंपनियों में एचसीएल टेक, एक्सिस बैंक, टेक, मारुति, टाइटन, आईसीआईसीआई बैंक,हिंदुस्तान यूनिलीवर और नेस्ले के शेयर नुकसान में थे। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज, लार्सन एंड टुब्रो, इंडसइंड बैंक, पावर ग्रिड, भारतीय स्टेट बैंक और टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज के शेयर लाभ में थे।

ये भी पढ़ें: Haryana News : 3 सरपंच, 1 पंच के लिए उपचुनाव 10 को

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें