Site icon Dainik Savera Times

पूरी दुनिया भारत के साथ कारोबार करने की इच्छुक : Piyush Goyal

नई दिल्ली: वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत के साथ व्यापार करना चाहती है, क्योंकि देश की बुनियाद मजबूत है। उन्होंने कहा कि मुद्रास्फीति नियंत्रण में है, विदेशी मुद्रा भंडार 700 अरब डॉलर को पार कर गया है और देश मजबूत आíथक वृद्धि दर दर्ज कर रहा है। भारत सबसे पसंदीदा निवेश स्थल भी है। गोयल ने कहा कि जॉन चैंबर्स (सिस्को सिस्टम्स के पूर्व सीईओ) ने दो-तीन दिन पहले मुझसे कहा था कि 3 हजार अरब डॉलर (राशि) निवेश के लिए मौजूद है और उस राशि के लिए भारत से बेहतर कोई जगह नहीं है। सिस्को के पूर्व प्रमुख ने दुनिया के लिए भारत के ब्रांड अंबैसेडर के रूप में अपनी सेवाएं देने की पेशकश की। यही आज का भारत है। उन्होंने कहा कि दुनिया भारत को एक भरोसेमंद साझेदार के रूप में देख रही है। गोयल ने कहा कि हम अब दुनिया के लिए पसंदीदा जगह हैं और पूरी दुनिया भारत के साथ व्यापार करना चाहती है।

ये भी पढ़ें: राज्यसभा सांसद संत सीचेवाल का बड़ा बयान, कहा- मुझे भी मिला था पार्टी छोड़ने का ऑफर

Exit mobile version