Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

Petrol और Diesel के कीमतों में आई गिरावट , जानिए आपके शहर में क्या है इनके आज के दाम

May 9, 2024

Petrol और Diesel के कीमतों में आई गिरावट , जानिए आपके शहर में क्या है इनके आज के दाम

 

नई दिल्ली: हर रोज सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियों पेट्रोल और डीजल का नई रेट अपडेट करती है। 9 मई यानि आज के लिए पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए है। ऐसे में अगर आप गाड़ी की टंकी फुल करवाने जा रहे है तो उससे पहले एक बार आज की पेट्रोल और डीजल के कीमतों पर नज़र जरूर मार ले। तो चलिए जानते है कि आपको राज्य में किस रेट में मिलेगा पेट्रोल और डीजल।

आपको बता दे कि आज राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जबकि देश के कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल सस्ता भी हुआ है। वहीं, कई राज्य ऐसे हैं जहां पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर है। अगर राज्य स्तर पर बात करें तो आज बिहार में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ है।

यहां पेट्रोल के दाम 43 पैसे घटकर 107.17 रुपये प्रति लीटर और डीजल 40 पैसे घटकर 93.89 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। इसके अलावा असम, गुजरात, हिमाचल, जम्मू कश्मीर, झारखंड, मणिपुर, राजस्थान, तामिलनाडु और तंलेगाना में भी पेट्रोल-डीजल के भाव में गिरावट आई है।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

# दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर है।
# मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपये और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर है।
# कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये और डीजल 90.76 रुपये प्रति लीटर है।
# चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर है।

ये भी पढ़ें: ट्रंप ने चीन की प्रमुख तेल रिफाइनरी, 40 शिपिंग कंपनियों और तेल टैंकरों पर लगाई रोक, भड़के ड्रैगन ने दे डाली चेतावनी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें