Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Petrol Diesel Price: पेट्रोल और डीजल के कीमतों में आई गिरावट, यूपी-बिहार सहित इन राज्यों में घटे दाम, जाने लेटेस्ट रेट

July 31, 2024

Petrol Diesel Price: पेट्रोल और डीजल के कीमतों में आई गिरावट, यूपी-बिहार सहित इन राज्यों में घटे दाम, जाने लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Price: हर रोज सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियों पेट्रोल और डीजल का नए रेट अपडेट करती है। दरअसल भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। आपको बता दें कि भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं। जिसके बाद हर सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियों पेट्रोल और डीजल का नए रेट अपडेट करती है।

ऐसे ही तेल कंपनियों ने 31 जुलाई यानि आज के लिए पेट्रोल-डीजल की नई दरें जारी कर दी है। ऐसे में गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले यह जानना जरूरी है कि आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल किस दाम से मिल रहा है। जिसके मुताबिक आज कुछ राज्यों में पेट्रोल और डीजल सस्ता हुआ है। और वहीं, कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल के भाव बढ़े भी हैं। लेकिन ज्यादातर शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर हैं।

वहीं अगर राज्य स्तर पर बात करें तो आज बिहार में पेट्रोल 5 पैसे घटकर 107.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 5 पैसे घटकर 93.84 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। यूपी में पेट्रोल 13 पैसे घटकर 94.57 रुपये प्रति लीटर और डीजल 15 पैसे घटकर 87.64 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं, महाराष्ट्र में भी पेट्रोल-डीजल सस्ता हो गया है। यहां पेट्रोल 29 पैसे घटकर 104.27 रुपये प्रति लीटर और डीजल 27 पैसे घटकर 90.81 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

जानिए महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

# दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है।

# मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपये और डीजल की कीमत 89.97 रुपये प्रति लीटर है।

# कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.95 रुपये और डीजल की कीमत 91.76 रुपये प्रति लीटर है।

# चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये और डीजल की कीमत 92.34 रुपये प्रति लीटर है।

ये भी पढ़ें: नगर कौंसिल चुनाव में फर्जी वोटों की साजिश नहीं होगी सफल : Dr. Subhash Sharma

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें