Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

Gold-Silver के दामों में आया भारी उछाल…जानिए क्या है आज के लेटेस्ट रेट

July 29, 2024

Gold-Silver के दामों में आया भारी उछाल…जानिए क्या है आज के लेटेस्ट रेट

नई दिल्ली: पिछले सप्ताह सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई थी। वहीं इस कारोबार सप्ताह के पहले सोने-चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिला है।आपको बता दें कि, सोने-चांदी की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जैसे कि आप जानतें हैं पिछले सप्ताह सोमवार को सोना लगभग 300 रुपये मजबूत हुआ है, जबकि चांदी के भाव में 700 रुपये का उछाल आया है। आइए जानतें हैं आज सोने चांदी का लेटेस्ट रेट क्या चल रहा है:

29 जुलाई को सोने के दाम:

बजट के बाद से ही सोने-चांदी के दामों में गिरावट देखने को मिली है। आपको बता दें कि, 5 दिसंबर की फ्यूचर डिलीवरी वाला सोना 69486 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर व्यापार कर रहा है। अगर बात करें मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज की तो 5 अगस्त की वायदा डिलीवरी वाला सोना 68975 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर व्यापार कर रहा है, जबकि 4 अक्टूबर की वायदा डिलीवरी वाला गोल्ड 68478 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर ट्रेड कर रहा है।

29 जुलाई को चांदी के भाव में भी बढ़ोतरी:

शुरूआती कारोबार सप्ताह में चांदी की कीमत में भी आज बढ़त दर्ज की गई है। वहीं, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 5 सितंबर की फ्यूचर डिलीवरी वाली चांदी 706 रुपये मजबूत होकर 82077 रुपये प्रति किलो के रेट पर ट्रेड कर रही है,इसी के साथ ही 5 दिसंबर की वायदा डिलीवरी वाली चांदी 703 रुपये की बढ़त के साथ 84200 रुपये प्रति किलो के भाव पर व्यापार कर रही है।

ये भी पढ़ें: MP: बरगी डैम में 30 पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा, 4 की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें