Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

घरेलू बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी, जानिए Sensex और Nifty के हाल

April 26, 2024

घरेलू बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी, जानिए Sensex और Nifty के हाल

 

मुंबई: घरेलू सूचकांकों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स 176.47 अंक चढक़र 74,515.91 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 50.05 अंक की बढ़त के साथ 22,620.40 अंक पर रहा। टेक महिंद्रा के शेयर में 12.50 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई।

टाटा स्टील, विप्रो, जेएसडब्ल्यू स्टील, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एचडीएफसी बैंक और आईटीसी अन्य सबसे अधिक लाभ कमाने वाले शेयरों में रहे। बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, महिंद्रा एंड महिंद्रा और नेस्ले के शेयरों को नुकसान हुआ। एशियाई बाजारों में जापान का निक्की225, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे।

अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.33 प्रतिशत चढक़र 89.30 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 2,823.33 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: ‘बंगाल में फिर चलेगी मां-माटी-मानुष की लहर’, ममता बनर्जी ने जीत का भरोसा जताया

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें