Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

शुरुआती कारोबार में आई तेजी, जानिए क्या है Sensex और Nifty के हाल

January 5, 2024

शुरुआती कारोबार में आई तेजी, जानिए क्या है Sensex और Nifty के हाल

 

सेंसेक्स की कंपनियों में विप्रो, एनटीपीसी, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयरों में तेजी आई।वहीं नेस्ले इंडिया, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, कोटक मंिहद्रा बैंक और एशियन पेंट्स के शेयर नुकसान में रहे।

अन्य एशियाई बाजारों में जापान का निक्की फायदे में रहा, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे।अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77.89 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 1,513.41 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

ये भी पढ़ें: इस कॉलेज ने एक साथ 30 छात्रों को किया सस्पेंड, छात्र संघ ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें