Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

घरेलू बाजारों के शुरुआती कारोबार में तेजी,जानिए क्या है Sensex और Niftyके हाल

January 12, 2024

घरेलू बाजारों के शुरुआती कारोबार में तेजी,जानिए क्या है Sensex और Niftyके हाल

 

 

सेंसेक्स की कंपनियों में इंफोसिस के शेयर में छह प्रतिशत से अधिक और टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज के शेयर में करीब चार प्रतिशत का उछाल आया। विप्रो, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयरों में भी तेजी आई।

महिंद्रा एंड महिंद्रा, एशियन पेंट्स, पावर ग्रिड, नेस्ले, हिंदुस्तान यूनिलीवर और टाइटन के शेयर नुकसान में रहे।अन्य एशियाई बाजारों में जापान का निक्की, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.82 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78.82 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 865 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: अटारी-वाघा बॉर्डर पर बदला रिट्रीट सेरेमनी का समय, अब इस नए शेड्यूल पर होगा आयोजन

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें