Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

घरेलू बाजारों के शुरुआती कारोबार में तेजी, जानें Sensex और Nifty के आंकड़े

May 14, 2024

घरेलू बाजारों के शुरुआती कारोबार में तेजी, जानें Sensex और Nifty के आंकड़े

 

मुंबई: घरेलू बाजारों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 225.92 अंक चढक़र 73,002.05 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 78.65 अंक की बढ़त के साथ 22,182.70 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से जेएसडब्ल्यू स्टील, पावर ग्रिड, एनटीपीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा , रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारतीय स्टेट बैंक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी आई। नेस्ले, एशियन पेंट्स, एक्सिस बैंक और आईटीसी के शेयरों को नुकसान हुआ। एशियाई बाजारों में जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे।

अमेरिकी बाजार सोमवार को मिलेजुले रुख के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83.46 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में सोमवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 4,498.92 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे थे।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 17 दिनों के अंतराल के बाद आज होगा विशेष विधानसभा सत्र, सदन में उठाए जायेंगे ये मुद्दे

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें