Site icon Dainik Savera Times

Petrol और Diesel की कीमतों में बदलाव नहीं, जानिए आपके शहर में क्या है इनके दाम

 

तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की वेबसाइट पर जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर रहा।

वैश्विक स्तर पर साप्ताहांत पर अमेरिकी क्रूड 0.61 प्रतिशत उतरकर 71.33 डॉलर प्रति बैरल और लंदन ब्रेंट क्रूड 0.09 प्रतिशत गिरकर 77.08 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।
देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार रही।

महानगर:

दिल्ली (पेट्रोल-96.72.डीजल-89.62)
मुंबई (पेट्रोल-106.31डीजल-94.27)
चेन्नई (पेट्रोल-102.73 डीजल-94.33)
कोलकाता (पेट्रोल-106.03 डीजल-92.76)

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में 15 मतदान केंद्रों पर कराया जा रहा पुनर्मतदान, दूसरे चरण की वोटिंग के दौरान हुई थी गड़बड़ी

Exit mobile version