Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

घरेलू बाजारों के शुरुआती कारोबार में आई गिरावट, जानिए Sensex और Nifty के हाल

March 26, 2024

घरेलू बाजारों के शुरुआती कारोबार में आई गिरावट, जानिए Sensex और Nifty के हाल

 

मुंबई: विदेशी कोषों की निरंतर निकासी और अमेरिकी बाजारों में कमजोर रुख के बीच घरेलू सूचकांक सेंसेक्स तथा निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट आई। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स 468.91 अंक गिरकर 72,363.03 पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 149.2 अंक फिसलकर 21,947.55 पर रहा।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से पावरग्रिड, मारुति, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट और टाइटन के शेयरों को सबसे अधिक नुकसान हुआ। बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक और टाटा मोटर्स के शेयर फायदे में रहे। एशियाई बाजारों में जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे,

जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में रहे। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 3,309.76 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध रूप से बिकवाली की थी। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.01 प्रतिशत गिरकर 86.74 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

ये भी पढ़ें: इंडिगो पर यूबीएस का रुख नरम, रेटिंग और टारगेट प्राइस कम

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें