Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

घरेलू बाजारों के शुरूआती कारोबार में आई गिरावट,जानिए Sensex और Nifty के अंकों के हाल

April 15, 2024

घरेलू बाजारों के शुरूआती कारोबार में आई गिरावट,जानिए Sensex और Nifty के अंकों के हाल

 

मुंबई: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष तथा वैश्विक बाजारों के कमजोर रुझानों के बीच घरेलू सूचकांकों में सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट आई और सेंसेक्स 929.74 अंक टूट गया। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स 929.74 अंक गिरकर 73,315.16 अंक पर पहुंच गया।

एनएसई निफ्टी 216.9 अंक फिसलकर 22,302.50 अंक पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में टाटा मोटर्स, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा स्टील, पावर ग्रिड, एनटीपीसी, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस और एशियन पेंट्स के शेयरों को सबसे अधिक नुकसान हुआ। आईटी सेवाओं की प्रमुख कंपनी टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज के शेयर ने करीब एक प्रतिशत की बढ़त हासिल की।

नेस्ले और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर भी लाभ में रहे। एशियाई बाजारों में जापान का निक्की225, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहे, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहा। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 90.30 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 8,027 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: बच्चों के विकास के लिए हेल्दी डाइट के साथ फिजिकल एक्टिविटी भी जरूरी 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें