Site icon Dainik Savera Times

घरेलू बाजारों के शुरुआती कारोबार में तेजी, टाटा मोटर्स के शेयर करीब 8% चढ़े

 

 

सन फार्मा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, एनटीपीसी, टेक महिंद्रा और टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज के शेयर सबसे अधिक चढ़ने वाले शेयरों में शामिल रहे। कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और इंडसइंड बैंक के शेयरों को नुकसान हुआ।

अन्य एशियाई बाजारों में जापान का निक्की फायदे में रहा, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.32 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77.58 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार 70.69 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

ये भी पढ़ें: पांच दिन के दौरे पर शिमला पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, राज्यपाल कविंद्र गुप्ता और सीएम सुक्खू ने किया जोरदार स्वागत

Exit mobile version