Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

घरेलू बाजारों में रहा उतार-चढ़ाव, जानिए क्या है इन बड़ी कंपनियों के हाल

November 28, 2023

घरेलू बाजारों में रहा उतार-चढ़ाव, जानिए क्या है इन बड़ी कंपनियों के हाल

 

मुंबई: विदेशी कोषों के लिवाल रहने से मंगलवार को घरेलू बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी दिखी, लेकिन उतार-चढ़ाव के बाद करोबार सपाट रहा। बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 128.76 अंक चढक़र 66,098.80 पर पहुंच गया। निफ्टी 53.35 अंक चढक़र 19,848.05 पर रहा। हालाकि, बाद में दोनों सूचकांकों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा और मामूली के साथ कारोबार हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील, विप्रो, टाटा मोटर्स, टाइटन, एशियन पेंट्स और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर फायदे में रहे। एचसीएल टेक्नोलॉजीज, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस और इंडसइंड बैंक के शेयरों को नुकसान हुआ।अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी तथा चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहा, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग और जापान का निक्की नुकसान में रहे।

अमेरिकी बाजार सोमवार को मामूली गिरावट के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.29 प्रतिशत की बढ़त के साथ 80.21 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 2,625.21 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे।

ये भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी के ऐलान के बाद पहली बार नजर आईं Deepika Padukone, पैंपर करते दिखे रणवीर सिंह

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें