Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

खरीदनें की सोच रहे हैं नया मोबाईल … तो Poco ने लॉन्च किया सबसे सस्ता 5G Model, जानें फीचर्स 

December 18, 2024

खरीदनें की सोच रहे हैं नया मोबाईल … तो Poco ने लॉन्च किया सबसे सस्ता 5G Model, जानें फीचर्स 
नई दिल्ली: स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी पोको इंडिया ने मंगलवार को 7,999 रुपये की कीमत वाला 5जी स्मार्टफोन ‘पोको सी75 5जी’ पेश किया। कंपनी का दावा है कि यह देश का सबसे सस्ता स्मार्टफोन है। इस दौरान पोको इंडिया के प्रमुख हिमांशु टंडन ने कहा कि देश में सभी के लिए सुलभ प्रौद्योगिकी पेश करना ही कंपनी का लक्षय़ है।
टंडन ने यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘पोको में हमारा लक्षय़ हमेशा ऐसी प्रौद्योगिकी पेश करना रहा है, जो सभी के लिए सुलभ और उपयोगी हो। कंपनी ने दो स्मार्टफोन पेश किए हैं, जिनमें एम7 प्रो 5जी स्मार्टफोन में इस खंड का सबसे चमकदार एएमओएलईडी डिस्प्ले, बेहतर ऑडियो (सुनने की) गुणवत्ता है।
वहीं, पोको सी75 5जी भारत का सबसे सस्ता 5जी स्मार्टफोन है, जिसमें खासतौर पर सोनी का कैमरा सेंसर लगा है। उन्होंने कहा, इन नए स्मार्टफोन के साथ पोको अपना वादा दोहराती है कि हम अपने ग्राहकों को बेहतरीन प्रौद्योगिकी और खूबियों को किफायती कीमत पर उपलब्ध कराते रहेंगे। कंपनी ने बयान में कहा कि एम7 प्रो 5जी में 5110 एमएएच, तो सी75 5जी में 5160 एमएएच की शक्तिशाली बैटरी दी गई हैं। पोको एम7 प्रो 5जी तीन रंगों – लूनर डस्ट, लैवेंडर फ्रोस्ट और ओलिव ट्विलाइट में पेश किया गया है।
पोको सी75 5जी भी तीन रंगों- एनचांटेड ग्रीन, एक्वा ब्लू और सिल्वर स्टारडस्ट में है। कंपनी ने बताया कि दोनों स्मार्टफोन ई-कॉमर्स मंच फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होंगे। पोको सी75 5जी की बिक्री 19 दिसंबर से तो पोको एम7 प्रो 5जी की बिक्री 20 दिसंबर से शुरू होगी। पोको एम7 प्रो 5जी का शुरुआती मूल्य 13,999 रुपये तो पोको सी75 5जी की कीमत 7,999 रुपये है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें