Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

WhatsApp द्वारा Status को लेकर दिया गया ये बड़ा अपडेट, जानिए क्या है नए बदलाव

February 8, 2023

WhatsApp द्वारा Status को लेकर दिया गया ये बड़ा अपडेट, जानिए क्या है नए बदलाव

वॉट्सऐप के इस्तेमाल को बेहतर बनाने के लिए इसके फीचर्स को आए दिन अपडेट किया जाता है। ताकि वॉट्सऐप के यूजर्स इसे बेहतर तरीके से इस्तेमाल कर सके और इसके आनंद उठा सके। बता दें कि अब स्टेटस को लेकर एक बड़ी पेश की जा रही है। स्टेटस को लेकर अब कुछ नए फीचर्स पेश किए जा रहे है। आइए जानते है क्या है वह नए फीचर्स:

नए फीचर्स को लेकर कंपनी ने कहा है कि इससे यूजर्स के लिए फ्रेंड्स और फैमली के साथ कनेक्ट करना ज्यादा आसान और क्रिएटिव होगा। इसके अलावा कंपनी ने बताया है कि पर्सनल चैट्स और कॉल की तरह ही वॉट्सऐप स्टेटस भी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से सिक्योर रहेगा। इससे आप बिना किसी चिंता के स्टेटस को प्राइवेटली शेयर कर सकते हैं। वॉट्सऐप स्टेटस को लेकर कहा गया है कि इसमें आप प्राइवेट ऑडियंस को सेलेक्ट कर सकते हैं। आपके पास प्राइवेसी सेटिंग एडजस्ट करने का ऑप्शन रहेगा। अब यूजर वॉयस स्टेटस को भी सेट कल सकते हैं। आप 30 सेकंड्स तक के ऑडियो को रिकॉर्ड करके वॉट्सऐप स्टेटस में अपडेट कर सकते हैं।

यूजर्स को स्टेटस रिएक्शन भी मिलेगा। इस फीचर को लेकर लोगों ने काफी डिमांड की थी। रिएक्शन फीचर को पिछले साल लॉन्च किया गया था। अब आप केवल सिंपल स्वाइप से रिस्पांड कर सकते हैं। 8 इमोजी रिएक्शन के अलावा लोगों के पास टेक्सट, वॉयस मैसेज, स्टिकर्स का भी ऑप्शन होगा। इसके अलावा यूजर्स को नए स्टेटस के लिए प्रोफाइल रिंग भी मिलेगा। जब कोई यूजर स्टेटस पोस्ट करेगा तो आपको उसकी प्रोफाइल पिक्चर में रिंग दिखेगा। साथ में स्टेटस लगाने पर लिंक का प्रीव्यू भी यूजर्स को दिखेगा। इससे यूजर का स्टेटस ज्यादा अच्छा दिखेगा। वॉट्सऐप ने इन सभी अपडेट्स को ग्लोबली जारी कर दिया है. इसको सभी यूजर्स आने वाले कुछ समय में एक्सेस कर सकते हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी डॉक्यूमेंट शेयरिंग में इन-ऐप बैनर पर भी काम कर रही है.

ये भी पढ़ें: Weather News: 4 जून तक केरल पहुंचेगा मानसून, IMD ने जारी की भारी बारिश की चेतावनी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें