Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Weather News: 4 जून तक केरल पहुंचेगा मानसून, IMD ने जारी की भारी बारिश की चेतावनी

June 2, 2026

Weather News: 4 जून तक केरल पहुंचेगा मानसून, IMD ने जारी की भारी बारिश की चेतावनी

नेशनल डेस्कः दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता बढ़ रही है और यह 4 जून तक केरल पहुंचने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने तमिलनाडु के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों के 15 से अधिक जिलों में 7 जून तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

ये भी पढ़ें :-

मौसम विभाग के अनुसार नीलगिरी, कोयंबटूर, थेनी, तिरुपुर, डिंडीगुल, तेनकासी, तिरुनेलवेल्ली, कन्याकुमारी, एरोड, नमक्कल, सलेम, धर्मापुरी, कृष्णागिरी, तिरुपुत्तर, वेल्लोर, तिरुवन्नामलाई, रानीपेट और मदुरै जिलों के विभिन्न हिस्सों में तेज एवं भारी बारिश होने की संभावना है।

वहीं, उत्तर तटीय तमिलनाडु अत्यधिक गर्मी और नमी के कारण असहज मौसम झेल रहा है। क्षेत्र में उच्च तापमान और आर्द्रता के संयुक्त प्रभाव से लू जैसी स्थितियां बन रही हैं। कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान 40°C से ऊपर पहुंच चुका है और उत्तर तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में तापमान में आगे 2–3°C तक और वृद्धि हो सकती है।

अन्य राज्यों की स्थिति

मध्य भारत (मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के कुछ भाग): तेज हवाएं और आंधी की संभावना, कुछ स्थानों पर बिजली चमक सकती है।

राजस्थान और गुजरात: कुछ क्षेत्रों में आंधी-बारिश के आसार।

पहाड़ी राज्य: स्थान-विशेष पर वर्षा की सम्भावना।

पूर्वोत्तर भारत: 6 और 7 जून को अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी है।

ये भी पढ़ें :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें