Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

Threads अब यूजर्स को Instagram में अलग से अकाउंट हटाने की देगा सुविधा

November 14, 2023

नई दिल्लीः मेटा ने मंगलवार को घोषणा की कि इंस्टाग्राम थ्रेड्स यूजर्स अब अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को डिलीट किए बिना अपनी प्रोफाइल को डिलीट कर सकते हैं। इंस्टाग्राम के प्रमुख एडम मोसेरी ने कहा कि कम्युनिटी से मिले फीडबैक के आधार पर थ्रेड्स यूजर्स को इंस्टाग्राम और फेसबुक समेत अन्य ऐप्स पर अपने पोस्ट के ऑटोमैटिक शेयरिंग को बंद कर देगा। मोसेरी ने थ्रेड्स पर पोस्ट किया, ‘हम आपके लिए अपने थ्रेड्स प्रोफाइल को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अलग से हटाने का एक पैटर्न पेश कर रहे हैं।‘ अपनी थ्रेड्स प्रोफाइल को हटाने के लिए, सेटिंग्स, अकाउंट, डिलीट या डीएक्टिवेट प्रोफाइल पर जाएं और फिर डिलीट का ऑप्शन सलेक्ट करें।

अगर आप अपनी थ्रेड्स प्रोफाइल को स्थायी रूप से हटाना नहीं चाहते हैं, तो आप इसे डीएक्टिवेट कर सकते हैं। प्लेटफॉर्म ने हाल ही में एक फीचर पेश किया है जो लोगों के लिए सीधे फेसबुक और इंस्टाग्राम पर थ्रेड्स पोस्ट देखना आसान बनाती है, ताकि आपके ऑडियंस का विस्तार करने और आपकी पहुंच बढ़ाने में मदद मिल सके। मोसेरी ने कहा, कि ‘हमने फीडबैक सुना है कि आप एक्सपीरियंस पर ज्यादा कंट्रोल चाहते हैं, इसलिए हम थ्रेड्स के बाहर प्रदर्शति होने से बचने का एक तरीका पेश कर रहे हैं।‘

मेटा के संस्थापक और सीईओ मार्क जुकरबर्ग के अनुसार, थ्रेड्स के अब 100 मिलियन से ज्यादा मंथली एक्टिव यूजर्स हैं। मोसेरी ने कहा कि अलग-अलग ऐप और नए एक्सपीरियंस के लिए थ्रेड्स एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफ़ेस (एपीआई) पर काम कर रही है।

 

ये भी पढ़ें: Labour Day Holiday: आज छुट्टी रहेगी या नहीं? जानिए आपके शहर में क्या-क्या खुला रहेगा और क्या बंद

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें