Site icon Dainik Savera Times

Russian की तीन कंपनियों को SEBI से FPI लाइसेंस मिला

नयी दिल्ली: भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने रूस की तीन कंपनियों को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) के रूप में पंजीकृत होने के लिए लाइसेंस दिया है। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच इस फैसले से ये कंपनियां भारतीय पूंजी बाजार में निवेश कर सकेंगी। राष्ट्रीय प्रतिभूति डिपॉजिटरी के ताजा आंकड़ों के मुताबिक सेबी से एफपीआई लाइसेंस हासिल करने वाले तीनों निवेशक मॉस्को के हैं। अल्फा कैपिटल मैनेजमेंट कंपनी श्रेणी -1 और श्रेणी 11, दोनों में पंजीकृत है। इसके अलावा वसेवोलोड रोजानोव को श्रेणी -1 में पंजीकृत किया गया है। ये लाइसेंस तीन साल के लिए 2026 की शुरुआत तक वैध है। यह पहला मामला है कि जब रूसी निवेशकों ने भारत में निवेश करने के लिए एफपीआई मार्ग को चुना है। इससे पहले, वे ज्यादातर प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) मार्ग अपनाते थे।

ये भी पढ़ें: ‘राहुल गांधी BJP ज्वाइन करे, मैं शादी को तैयार’, फर्जी खबरों पर भड़की कंगना, बोलीं- शर्म आनी चाहिए

Exit mobile version