Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

एयरोस्पेस क्षेत्र के उत्पादों का भारत में विनिर्माण का समय आ गया: सिंधिया

March 20, 2023

एयरोस्पेस क्षेत्र के उत्पादों का भारत में विनिर्माण का समय आ गया: सिंधिया

नयी दिल्ली: नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने देश के विमानन क्षेत्र में वृद्धि की संभावनाओं को रेखांकित करते हुए सोमवार को कहा कि अब भारत को विमानन क्षेत्र के उत्पादों के विनिर्माण पर ध्यान देना चाहिए। सिंधिया ने कहा कि अगले पांच से सात वर्ष में घरेलू विमानन कंपनियों के पास कुल 2,000 विमानों का बेड़ा होगा। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि हमें भारत में एयरोस्पेस उत्पादों के विनिर्माण पर ध्यान देना चाहिए।

विमानन क्षेत्र की परामर्शदाता कंपनी सीएपीए द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में नागर विमानन मंत्री ने कहा, ‘‘भारत में विनिर्माण शुरू करने के लिए यह पूरी तरह से उपयुक्त समय है।’’ उन्होंने कहा कि देश का विमानन क्षेत्र बहुत तेजी से बढ़ रहा है, भारत के नागर विमानन क्षेत्र के लिए परिवेश को बढ़ाने की जरूरत पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि इस साल के अंत तक 15 उड़ान प्रशिक्षण संगठनों (एफटीओ) की स्थापना होने का अनुमान है जिसके साथ इनकी संख्या बढक़र 50 पर पहुंच जाएगी। ड्रोन क्षेत्र की वृद्धि के बारे में सिंधिया ने कहा कि 2030 तक यह तीन लाख करोड़ रुपये का हो जाएगा और 2.5 लाख रोजगारों का सृजन करेगा।

ये भी पढ़ें: CM मान की ‘शुकराना यात्रा’ का आज तीसरा दिन, दमदमा साहिब में होंगे नतमस्तक

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें