Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

ग्रामीण क्षेत्र में अभी उबर नहीं पाया है कि टायर ‘रिप्लेसमेंट’ बाजार : CEAT

October 22, 2023

ग्रामीण क्षेत्र में अभी उबर नहीं पाया है कि टायर ‘रिप्लेसमेंट’ बाजार : CEAT

 

नई दिल्ली: ग्रामीण क्षेत्र में दोपहिया वाहनों के टायर रिप्लेसमेंट खंड (वाहनों का टायर बदलना) में अभी पूरा तरह पुनरुद्धार नहीं हुआ है। हालांकि, उम्मीद है कि आगामी त्योहारी सीजन में यह तस्वीर बदल सकती है। सिएट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अर्नब बनर्जी ने यह बात कही है। भू-राजनीतिक अस्थिरता के बाद हाल ही में कच्चे तेल की कीमतें फिर बढ़ने से अनिश्चितता छाई हुई है और यदि इसकी कीमतें और बढ़ती हैं तो यह भविष्य की वृद्धि को प्रभावित कर सकती है।

बनर्जी ने बताया,दोपहिया टायर बदलने का बाजार साल-दर-साल मजबूती से बढ़ रहा है, जो पहली तिमाही से बहुत अलग है। हालांकि, ग्रामीण क्षेत्र अबतक उबरा नहीं है। ग्रामीण बाजार में चुनौती पर उन्होंने कहा कि इस सीजन में मानसून देश के ज्यादातर हिस्सों में अच्छा रहा है, वहीं पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में यह ज्यादा अच्छा नहीं रहा। बनर्जी ने कहा कि मानसून की वजह से दूसरी तिमाही में मांग कमजोर रहती है लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ।

तीसरी तिमाही में त्योहारी सीजन की वजह से मांग बेहतर रहेगी। उन्होंने कहा, ह्लत्योहारी सीजन के दौरान ग्रामीण बाजार में दोपहिया खंड में तेजी देखने को मिल रही है। इसलिए हम तीसरी तिमाही की, खासकर अक्टूबर और नवंबर की मांग को लेकर आशान्वित हैं।

ये भी पढ़ें: Labour Day Holiday: आज छुट्टी रहेगी या नहीं? जानिए आपके शहर में क्या-क्या खुला रहेगा और क्या बंद 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें