Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

टाइटन ने 4,621 करोड़ रुपये में कैरटलेन की अतिरिक्त 27.2 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी

August 19, 2023

टाइटन ने 4,621 करोड़ रुपये में कैरटलेन की अतिरिक्त 27.2 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी

नयी दिल्ली: ब्रांडेड आभूषण निर्माता टाइटन ने अपनी अनुषंगी कंपनी कैरटलेन में 27.18 प्रतिशत हिस्सेदारी और खरीद ली है। टाइटन ने शनिवार को बताया कि अब कैरटलेन में उसकी कुल हिस्सेदारी 98.28 प्रतिशत हो गई है। टाटा समूह के नियंत्रण वाली कंपनी ने शनिवार को शेयर खरीद समझौता करते हुए कैरटलेन ट्रेंडिग प्राइवेट लिमिटेड और उनके पारिवारिक सदस्यों से 91.90 लाख इक्विटी शेयरों का अधिग्रहण कर लिया।

कंपनी ने कहा, कैरटलेन टाइटन की अनुषंगी है और उपरोक्त शेयर खरीद के बाद कैरेटलेन में कंपनी की शेयरधारिता 71.09 प्रतिशत से बढक़र 98.28 प्रतिशत हो जाएगी। सौदे की कीमत पर टाइटन ने कहा कि वह कैरटलेन के 21.18 प्रतिशत इक्विटी शेयर के लिए वह 4,621 करोड़ रुपये चुकाएगी। कैरटलेन ट्रेंडिग एक गैरसूचीबद्ध कंपनी है और बीते वित्त वर्ष में उसका कारोबार 2,177 करोड़ रुपया रहा। यह कंपनी आभूषण विनिर्माण और बिक्री भी करती है। टाइटन को यह सौदा 31 अक्टूबर, 2023 तक पूरा होने की उम्मीद है। इसे अभी भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) से मंजूरी मिलनी बाकी है।

ये भी पढ़ें : अलवर में जज का हुआ अंतिम संस्कार, रोते हुए पिता ने दी मुखाअग्नि, पत्नी-बच्चे संस्कार में नहीं हुए शामिल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें