Site icon Dainik Savera Times

Toyota Kirloskar Motor ने दो वरिष्ठ अधिकारियों को निदेशक मंडल में शामिल किया

नई दिल्ली: वाहन कंपनी टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने दो वरिष्ठ अधिकारियों- तदाशी असजुमा और स्वप्नेश आर मारू को अपने निदेशक मंडल में नए निदेशकों के रूप में शामिल किया है। टीकेएम ने सोमवार को बयान में कहा कि निदेशक के रूप में उनकी नियुक्ति 19 जनवरी, 2023 से प्रभावी हो गई है।

असजुमा वर्तमान में टीकेएम के कार्यकारी उपाध्यक्ष और बिक्री, सेवा एवं पुरानी कार कामकाज के प्रमुख हैं। उनके पास जापान और पश्चिम एशिया जैसे क्षेत्रों में टोयोटा के लिए काम करने का एक समृद्ध वैश्विक वाहन उद्योग का अनुभव है। वहीं मारू, वर्तमान में कंपनी में कार्यकारी उपाध्यक्ष और मुख्य अनुपालन अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। इसके अलावा वह वित्त, मानव संसाधन और प्रशासन, सूचना प्रौद्योगिकी, कानूनी एवं कॉरपोरेट योजना की देखरेख करते हैं।

ये भी पढ़ें: CJP के हक में दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के खिलाफ याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार
​ ​

Exit mobile version