Site icon Dainik Savera Times

‘TRAI’ का मोबाइल, अन्य दूरसंचार सेवा लाइसैंस के लिए प्रवेश शुल्क में कटौती का सुझाव

 

नई दिल्ली : दूरसंचार नियामक ट्राई ने मोबाइल और अन्य दूरसंचार सेवा लाइसैंस के लिए प्रवेश शुल्क में कटौती की सिफारिश की है। इसके साथ ही उसने बैंक गारंटी को मिलाने का समर्थन भी किया है। नए खिलाड़ियों के प्रवेश को सुविधाजनक बनाने और मौजूदा कंपनियों के लिए कारोबारी सुगमता बढ़ाने के लिए ये सिफारिश की गई हैं।

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) की सिफारिश के मुताबिक एकीकृत लाइसैंस (यूएल) के लिए प्रवेश शुल्क आधा कर दिया जाना चाहिए। इसके साथ ही बैंक गारंटी के मिलाने जैसे अन्य सुझावों से दूरसंचार क्षेत्र की व्यवस्थित वृद्धि को बढ़ावा मिलेगा। ट्राई के अनुसार इन उपायों से निवेश और वृद्धि को बढ़ावा मिलेगा तथा सेवा गुणवत्ता भी सुधरेगी।

ये भी पढ़ें : दहेज उत्पीड़न के आरोपों ने ली पति की जान, जानें कैसे ?

Exit mobile version