Site icon Dainik Savera Times

Trump ने उठाया भारत की कर प्रणाली पर सवाल, सत्ता में आने पर उतना ही कर लगाने की दी धमकी

 वाशिंगटन: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर कुछ अमेरिकी उत्पादों, खासकर हार्ले-डेविडसन मोटरसाइकिल पर भारत में उच्च करों का मुद्दा उठाया और सत्ता में वापस आने पर देश पर उतना ही कर लगाने की धमकी दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में अपने कार्यकाल में ट्रंप ने भारत को ‘‘कर लगाने वाला महाराजा’’ बताया था और मई 2019 में भारत को अमेरिकी बाजार में तरजीही देने वाली सामान्यीकृत प्राथमिकता प्रणाली (जीएसपी) को समाप्त कर दिया था।
ट्रंप (77) ने आरोप लगाया था कि भारत ने अमेरिका को ‘‘अपने बाजारों तक न्यायसंगत और उचित पहुंच नहीं दी है। ‘फॉक्स बिजनेस न्यूज’ के लैरी कुडलो को दिए एक साक्षात्कार में ट्रंप ने भारत की कर दरों को बेहद उच्च बताते हुए उस पर सवाल उठाए। पूर्व राष्ट्रपति ने कहा, दूसरी चीज जो मैं चाहता हूं वह है एक समान कर भारत उच्च कर लेता है।
मैंने हार्ले-डेविडसन (मोटरसाइकिल) के साथ ऐसा देखा। मैंने यह कहा भी कि आप भारत जैसी जगह में कैसे हैं? वह 100 प्रतिशत, 150 प्रतिशत और 200 प्रतिशत कर लगाते हैं। ट्रंप ने कहा, मैं बस यह चाहता हूं….अगर भारत हम पर कर लगा रहा है तो हम भी उन पर कर लगाएं।
उन्होंने भारत के साथ-साथ ब्राजील की कर प्रणाली पर भी सवाल उठाए। ट्रंप ने 2024 में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव लड़ने की इच्छा व्यक्त की है। हालांकि उन्होंने रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों के लिए बुधवार को आयोजित होने वाली पहली प्राइमरी बहस में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया है।
ये भी पढ़ें : खनन माफिय के खिलाफ 5 गांव, किसानों का फूटा गुस्सा
Exit mobile version