Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

 Donald Trump की सोमवार को Steel, Aluminium पर 25% शुल्क लगाने की चेतावनी 

February 10, 2025

 Donald Trump की सोमवार को Steel, Aluminium पर 25% शुल्क लगाने की चेतावनी 

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह कनाडा तथा मेक्सिको सहित इस्पात और एल्युमीनियम के सभी आयातों पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाने की सोमवार को घोषणा करेंगे। साथ ही इस सप्ताह के अंत में अन्य आयात शुल्क भी लगाए जाएंगे। सुपर बाउल में हिस्सा लेने के लिए फ्लोरिडा से न्यू ऑरलियन्स जाते समय विमान ‘एयर फोर्स वन में’ रविवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, अमेरिका में आने वाले किसी भी इस्पात पर 25 प्रतिशत शुल्क लगेगा।

एल्युमिनियम के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा ,‘‘एल्युमीनियम भी ’’व्यापार दंड के अधीन होगा। ट्रंप ने ‘‘पारस्परिक शुल्क’’ की घोषणा करने की बात भी दोहराई जिसका मतलब है कि अमेरिका उन उत्पादों पर आयात शुल्क लगाएगा जहां किसी अन्य देश ने अमेरिकी वस्तुओं पर शुल्क लगाया है। उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘यदि वे हमसे 130 प्रतिशत शुल्क ले रहे हैं और हम उनसे कुछ भी शुल्क नहीं ले रहे हैं, तो अब यह स्थिति ऐसी नहीं रहेगी।’

गौरतलब है कि अमेरिका के राष्ट्रपति ने पहले भी कई बार कहा है कि वह आयात करों को आव्रजन जैसे मुद्दों पर रियायतें दिलाने के साधन के साथ ही इसे सरकार के बजट घाटे को कम करने में मदद करने वाले राजस्व के स्नेत के रूप में भी देखते हैं।

इस बीच, दक्षिण कोरिया के कार्यवाहक राष्ट्रपति चोई सांग-मोक ने देश के शीर्ष विदेश नीति एवं व्यापार अधिकारियों की सोमवार को बैठक बुलाई, जिसमें इस बात पर गौर किया गया कि इस्पात और एल्युमीनियम पर ट्रंप के प्रस्तावित शुल्क से उनके उद्योगों पर क्या प्रभाव पड़ेगा। दक्षिण कोरिया ने 2024 में जनवरी से नवंबर के बीच अमेरिका को करीब 4.8 अरब अमेरिकी डॉलर का इस्पात भेजा, जो इस अवधि के दौरान उसके वैश्विक निर्यात का 14 प्रतिशत था।

ये भी पढ़ें :- Himachal: बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरियों का खोला पिटारा, विभिन्न विभागों में 1550 पदों को किया मंजूर

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें