Site icon Dainik Savera Times

Home Credit India Finance में 80.74 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी: TVS Holdings

 

नई दिल्ली: टीवीएस होल्डिंग्स लि. कुल 554.06 करोड़ रुपये में होम क्रेडिट इंडिया फाइनेंस प्राइवेट लि. में 80.74 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी।टीवीएस होल्डिंग्स ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी के निदेशक मंडल ने शुक्रवार को हुई बैठक में होम क्रेडिट इंडिया फाइनेंस (एचसीआईएफपीएल) के 88,09,45,401 इक्विटी शेयरों के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी। यह 80.74 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है। कंपनी यह हिस्सेदारी नीदरलैंड स्थित होम क्रेडिट इंडिया बीवी और चेक गणराज्य स्थित होम क्रेडिट इंटरनेशनल एएस से ले रही है।

अधिग्रहण की कुल लागत 554.06 करोड़ रुपये है। सूचना के अनुसार, होम क्रेडिट इंडिया फाइनेंस कर्ज देने के कारोबार से जुड़ा है और उपभोक्ता वित्त पोषण बाजार तथा व्यक्तिगत ऋण खंड में अग्रणी इकाइयों में से एक है। इसका कारोबार 2022-2023 में 1,720 करोड़ रुपये का था। टीवीएस होल्डिंग्स लि. ने कहा कि यह अधिग्रहण उपभोक्ता वित्त क्षेत्र में विस्तार करने, अपने कारोबार को और मजबूत करने की उसकी रणनीति के अनुरूप है।

ये भी पढ़ें: ईरान ने फिर अमेरिका को भेजा शांति वार्ता प्रस्ताव, डोनाल्ड ट्रंप बोले- स्वीकार करना संभव नहीं

Exit mobile version