Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

TVS ने इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन ‘टीवीएस एक्स’ किया जारी 

August 24, 2023

TVS ने इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन ‘टीवीएस एक्स’ किया जारी 
दुबई: टीवीएस मोटर कंपनी ने भारत और विदेशों में युवा आबादी को लक्षित करते हुए अपने प्रीमियम इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर दोपहिया वाहन टीवीएस एक्स का अनावरण किया है। कंपनी की ओर से जारी बयान के अनुसार, इसे करीब 2.50 लाख रुपये की प्रारंभिक कीमत पर जारी किया गया। यह उच्च-प्रदर्शन बैटरी पैक से लैस है।
 टीवीएस मोटर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी के. एन. राधाकृष्णन ने कहा ,‘‘ टीवीएस एक्स 2,49,990 रुपये (एक्स-शोरूम बेंगलुरु) की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगा। पोर्टेबल 950वॉट चाजर्र 16,275 रुपये (जीएसटी सहित) पर और तीन किलोवॉट का एक स्मार्ट एक्स होम रैपिड चाजर्र भी विकल्प के रूप में उपलब्ध है।’’ कंपनी के प्रबंध निदेशक सुदर्शन वेणु ने कहा, ‘‘ हम युवा आबादी (मिलेनियल्स व जेन जी) को लक्षित कर रहे हैं।’’  उन्होंने कहा कि यह हरित और अधिक टिकाऊ भविष्य के लिए प्रौद्योगिकी तथा नवाचार का उपयोग करने की कंपनी की प्रतिबद्धता दर्शाता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें