Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

ब्रिटेन की मंत्री ने भारत के साथ व्यापार दोगुना करने के लिए जारी किया नया अभियान 

August 24, 2023

ब्रिटेन की मंत्री ने भारत के साथ व्यापार दोगुना करने के लिए जारी किया नया अभियान 
लंदन:  ब्रिटेन की वाणिज्य एवं व्यापार मंत्री केमी बाडेनोक ने 2030 तक भारत के साथ व्यापार को दोगुना करने के मकसद से बृहस्पतिवार को एक नया ‘अलाइव विद अपॉचरुनिटी’ अभियान शुरू किया। यह उच्च विकास वाले क्षेत्रों में ब्रिटेन की कंपनियों के लिए लक्षित व्यापार अभियानों की एक श्रृंखला है। बाडेनोक जयपुर में जी20 व्यापार एवं निवेश की मंत्रिस्तरीय बैठक में हिस्सा लेने और नयी दिल्ली में वाणिज्य तथा उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ द्विपक्षीय वार्ता करने के लिए तीन दिवसीय भारत यात्र पर हैं।
मंत्री ने कहा कि उन्हें मौजूदा मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) वार्ता के आगे बढऩे की उम्मीद है। अब वार्ता अपने बारहवें दौर में है।‘अलाइव विद अपॉचरुनिटी’ अभियान पर उन्होंने कहा, ‘‘ ब्रिटेन और भारत के बीच समृद्ध संबंध हैं और हम दोनों अपने सांस्कृतिक तथा व्यापारिक संबंधों को गहरा करने की आकांक्षा रखते हैं। ब्रिटेन की निवेश परियोजनाओं का दूसरा सबसे बड़ा स्नेत भारत है और मुझे विश्वास है कि यह नया अभियान ब्रिटेन की वस्तुओं तथा सेवाओं में रुचि व मांग को और भी अधिक बढ़ाने में मदद करेगा।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें