Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

UltraTech 851 करोड़ रुपये में प्रवर्तकों से स्टार सीमेंट में खरीदेगी 8.69% हिस्सेदारी

December 27, 2024

UltraTech 851 करोड़ रुपये में प्रवर्तकों से स्टार सीमेंट में खरीदेगी 8.69% हिस्सेदारी

नई दिल्ली: प्रमुख सीमेंट उत्पादक अल्ट्राटेक सीमेंट ने मेघालय स्थित स्टार सीमेंट के प्रवर्तकों से 8.69 प्रतिशत अल्पांश हिस्सेदारी के अधिग्रहण की शुक्रवार को घोषणा की। यह सौदा 851 करोड़ रुपये में होगा। स्टार सीमेंट की स्थापित क्षमता 77 लाख टन प्रति वर्ष है, जिसकी उपस्थिति पूवरेत्तर भारत के बाजारों में है। यह पश्चिम बंगाल तथा बिहार में तेजी से विस्तार कर रही है।

आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी द्वारा इंडिया सीमेंट्स लिमिटेड में नियंत्रक हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा करने के कुछ दिन बाद यह घोषणा की गई है, जिससे दक्षिण स्थित कंपनी उसकी अनुषंगी कंपनी बन गई है। कंपनी के अनुसार, स्टार सीमेंट के कुछ प्रवर्तक तथा प्रवर्तक समूह इकाइयां ‘‘स्टार सीमेंट में अपनी शेयर हिस्सेदारी बेचने का प्रस्ताव कर रही हैं और इसके लिए उन्होंने कंपनी से संपर्क किया है।

इसमें कहा गया, कंपनी के निदेशक मंडल ने आज आयोजित अपनी बैठक में प्रस्ताव पर विचार किया और स्टार सीमेंट के 3.70 करोड़ शेयर तक गैर-नियंत्रक अल्पांश हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए निवेश करने को मंजूरी दी, जिसकी कीमत 235 रुपये प्रति शेयर से अधिक नहीं होगी। इसमें एसटीटी, स्टांप ड्यूटी और अन्य शुल्क शामिल नहीं होंगे। अधिग्रहण की लागत या जिस कीमत पर शेयर खरीदे गए हैं, उसके बारे में अल्ट्राटेक ने कहा कि यह ‘‘ एसटीटी को छोड़कर 851 करोड़ रुपये से अधिक नहीं होगा।

ये भी पढ़ें: जीत के बावजूद अंकतालिका में दूसरे स्थान पर RCB, कोहली ने ऑरेंज कैप पर जमाया कब्जा, जानें किसके पास है पर्पल कैप

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें