Site icon Dainik Savera Times

शिक्षा नीति के तहत स्कूलों के सिलेबस में हुआ बदलाव, 6वीं कक्षा से शुरू होगी AI की पढ़ाई

 

नई दिल्ली: शिक्षा नीति के तहत स्कूल सिलेबस में काफी बदलाव किया जा रहा है। अब स्टूडेंट्स को टेक्नोलॉजी के साथ अपडेट रखा जाएगा। कक्षा 6 से 8 तक के स्टूडेंट्स 7.5 घंटे एआई कोर्स की पढ़ाई करेंगे। क्लास 9 व 10वीं के स्टूडेंट्स का एआई सिलेबस 22.5 घंटों में पूरा किया जाएगा। इसके लिए स्कूल सिलेबस में एआई कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। कक्षा 11वीं व 12वीं का एआई सिलेबस कवर करने के लिए 30 घंटे मिलेंगे। आईटीआई स्टूडेंट्स को चैटजीपीटी के बारे में भी पढ़ाया जाएगा। हर क्लास में एआई सिलेबस का स्तर अलग है।

ये भी पढ़ें: Labour Day Holiday: आज छुट्टी रहेगी या नहीं? जानिए आपके शहर में क्या-क्या खुला रहेगा और क्या बंद

Exit mobile version