Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

अपडेटर र्सिवसेज के आईपीओ को पेशकश के दूसरे दिन 16 प्रतिशत अभिदान

September 26, 2023

अपडेटर र्सिवसेज के आईपीओ को पेशकश के दूसरे दिन 16 प्रतिशत अभिदान

नयी दिल्ली: एकीकृत सुविधा प्रबंधन कंपनी अपडेटर र्सिवसेज के आईपीओ (आरंभिक सार्वजनिक निर्गम) को मंगलवार को बोली के दूसरे दिन 16 प्रतिशत अभिदान मिला। एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ के तहत 1.19 करोड़ शेयरों की पेशकश के मुकाबले 19.16 लाख शेयरों के लिए बोलियां मिलीं। खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) की श्रेणी को 68 प्रतिशत अभिदान मिला, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 12 प्रतिशत अभिदान मिला। कंपनी की आईपीओ के जरिये 640 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। इसमें से 400 करोड़ रुपये तक नए शेयर जारी कर जुटाए जाएंगे। जबकि प्रवर्तक और मौजूदा शेयरधारक 80 लाख इक्विटी शेयर बिक्री पेशकश (ओएफएस) के अंतर्गत लाये हैं। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 280-300 रुपये प्रति शेयर है और पेशकश 27 सितंबर तक खुली है।

ये भी पढ़ें: IPL 2026: रहाणे-रघुवंशी की शानदार बल्लेबाजी, KKR ने SRH को 7 विकेट से हराया

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें