Site icon Dainik Savera Times

अमेरिका में बेरोजगारी दावों की संख्या बढ़कर 2,45,000 पर

वांशिगटन: अमेरिका में बेरोजगारी लाभ के लिए आवेदन करने वाले लोगों की संख्या पिछले सप्ताह बढ़ी है। हालांकि, यह अब भी निचले स्तर पर ही है। श्रम विभाग की बृहस्पतिवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले सप्ताह बेरोजगारी दावा करने वालों की संख्या 5,000 बढक़र 2,45,000 पर पहुंच गई। वर्ष की शुरुआत में साप्ताहिक दावे लगभग 200,000 थे और वे धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार, बढ़ती ब्याज दरों, अस्थिर अर्थव्यवस्था और मंदी की चिंता के बावजूद अमेरिकी श्रमिकों के पास अब भी असामान्य रूप से सुरक्षित नौकरियां हैं। अमेरिकी नौकरी बाजार समग्र रूप से स्वस्थ है।

ये भी पढ़ें : Milk Price Hike: इस राज्य में 4 रुपये बढ़ा दूध का दाम, जानें कितने में मिलेगा 1 लीटर

Exit mobile version