Site icon Dainik Savera Times

वारी एनर्जीज ने 135 मेगावाट से अधिक सौर पीवी मॉड्यूल की आपूर्ति के लिए एनटीपीसी से मिलाया हाथ

नयी दिल्ली: वारी एनर्जीज लिमिटेड ने 135 मेगावाट से अधिक सौर पीवी मॉड्यूल की आपूíत के लिए एनटीपीसी के साथ साझेदारी की है।फोटोवोल्टिक (पीवी) मॉड्यूल का इस्तेमाल एनटीपीसी द्वारा राजस्थान के बारां जिले में एक सौर ऊर्जा परियोजना के लिए किया जाएगा। इस ठेके के चार महीने की अवधि के भीतर पूरा होने की उम्मीद है।

वारी समूह के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक हितेश दोशी ने कहा कि ऐसी परियोजनाएं अत्याधुनिक सौर पीवी मॉड्यूल के जरिए आगे बढऩे का शानदार अवसर प्रदान करती हैं।वारी एनर्जीज 12 गीगावॉट की क्षमता के साथ भारत की सबसे बड़ी सौर मॉड्यूल निर्माता है। वहीं विद्युत मंत्रलय के अधीन एनटीपीसी भारत की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक इकाई है।

ये भी पढ़ें: 15 से 20 मई तक यूरोप दौरे पर रहेंगे PM मोदी, आर्थिक और रणनीतिक रिश्तों को मजूबत करना उद्देश्य

Exit mobile version