Site icon Dainik Savera Times

Vedanta Resource ने अपने कुल कर्ज के बोझ को एक Billion Dollar घटाया

नयी दिल्ली: वेदांता रिसोर्सेज लिमिटेड ने अपने कुल कर्ज में एक अरब डॉलर की कटौती करने के लिए अपने सभी परिपक्व हो रहे कर्ज और बॉन्ड का भुगतान कर दिया है। वेदांता लिमिटेड की मूल कंपनी वेदांता रिसोर्सेज लिमिटेड ने सोमवार को यह जानकारी दी। फरवरी, 2022 में कर्ज चुकाने में तेजी लाने की घोषणा के बाद से कंपनी अपने कर्ज में तीन अरब डॉलर की कमी ला चुकी है। कंपनी की योजना तीन साल में चार अरब डॉलर का कर्ज कम करने की है। कंपनी ने बयान में कहा, ह्लवेदांता ने अपने लक्ष्य का 75 प्रतिशत सिर्फ 14 माह में पूरा कर लिया है।ह्व कंपनी का कुल कर्ज फिलहाल 6.8 अरब डॉलर है, जो मार्च, 2023 में 7.8 अरब डॉलर और मार्च, 2022 के अंत में 9.7 अरब डॉलर था।

ये भी पढ़ें : खनन माफिय के खिलाफ 5 गांव, किसानों का फूटा गुस्सा

Exit mobile version